Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • राजभवन में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता की बहनों ने राज्यपाल को राखी बांधी।

राजभवन में ब्रह्माकुमारी प्रजापिता की बहनों ने राज्यपाल को राखी बांधी।


राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी
देहरादून।
रविवार को राजभवन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को राखी बांधी और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल ने सभी ब्रह्माकुमारी को रक्षाबंधन की बधाई दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और पवित्र बंधन के त्योहार के साथ-साथ मातृशक्ति के सम्मान का भी पर्व है। उन्होंने कहा कि स्नेह और विश्वास के प्रतीक के रूप में यह त्योहार सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को भी बढ़ाता है। भाई-बहन के बीच का यह बंधन हमारे जीवन को अधिक खुशहाल और सार्थक बनाता है। उन्होंने महिलाओं को रक्षाबन्धन की विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। राज्यपाल कहा कि हमें महिला सशक्तीकरण और उनकी प्रगति की दिशा में मिलकर एक आदर्श समाज का निर्माण करना चाहिए। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर और ब्रह्माकुमारी मंजू, शीला,मीना, आरती, सोनिया एवं शालू मौजूद रहीं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required