हर की पैड़ी से शुरू हुई 1221वीं छड़ी यात्रा, चारधाम की ओर बढ़ा आस्था का कारवां
हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखण्ड में चारधाम की ऐतिहासिक 1221वीं छड़ी यात्रा का सोमवार को पवित्र हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में गंगा स्नान के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्री शंभू पंचदशनाम अखाड़ा के श्रीमहंत गोपाल गिरि महाराज ने संत-महात्माओं के साथ छड़ी का पूजन एवं स्नान कराया। [...]
