Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पूर्व विधायक संजय गुप्ता का जन्मदिन स्वैच्छिक रक्तदान विशाल शिविर के रूप में मनाया गया।

पूर्व विधायक संजय गुप्ता का जन्मदिन स्वैच्छिक रक्तदान विशाल शिविर के रूप में मनाया गया।


युवा हिंदू हृदय सम्राट है संजय गुप्ता- महेंद्र भट्ट


हरिद्वार।

युवा हिंदू हृदय सम्राट पूर्व विधायक संजय गुप्ता का जन्मदिन आज मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान विशाल शिविर के रूप में मनाया गया इस अवसर पर रक्तदान करने वालों का तांता लगा हुआ था। विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन राज्यसभा के सदस्य तथा उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवोधानंद महाराज ने संयुक्त रूप से रीवन काटकर किया। विशाल रक्तदान शिविर कनखल में कपिल वाटिका में लगाया गया। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि संजय गुप्ता जननायक है, जन नेता है। और वे युवा हिंदू हृदय सम्राट है।उन्होंने जनता की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों का आना यह दर्शाता है कि संजय गुप्ता जननायक है।
महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि संजय गुप्ता मानवतावादी है और उनका जीवन समाज को समर्पित है। उनके जन्मदिन में रक्तदान शिविर का आयोजन एक मानवीय सोच है।
इस अवसर पर संजय गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि उनके जन्मदिन के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर में जिस तरह से जनता ने भागीदारी की उसके लिए वह जनता का और मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्हें जो जनता का प्यार मिला।उससे वह गदगद है और उनका जीवन हमेशा उत्तराखंड और हरिद्वार जिले की जनता को समर्पित रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गुप्ता तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required