Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • समाजसेवी संजय खटाना ने लगाए पेयजल निगम में भ्रष्टाचार के आरोप

समाजसेवी संजय खटाना ने लगाए पेयजल निगम में भ्रष्टाचार के आरोप

हरिद्वार, 17 फरवरी। समाजसेवी संजय खटाना ने उत्तराखंड पेजयल निगम में टेंडर दिए जाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है | प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संजय खटाना ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड पेयजल निगम की जांच समिति ने जिस कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति की थी। बाद में उसी कंपनी को टेंडर दे दिया गया। इसकी जांच होनी चाहिए। खटाना ने कहा कि इसका खुलासा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी सूचना से हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड पेयजल निगम में टेंडर दिए जाने में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अधिकारी अपने पद का दुरूपयोग कर अपनी चहेती कंपनियों को ठेके दे रहे हैं।

नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। एक मद से दूसरी मद के कार्यो का भुगतान किया जा रहा है। टेंडरों को निरस्त कर वर्क आर्डर द्वारा कार्यो को कराया जा रहा है। जल जीवन मिशन की तमाम योजनाओं में अनियमितताएं बरतते हुए अपने चहेते ठेकेदारों को कार्य दिए गए हैं।

उच्चाधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खटाना ने कहा कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली के चलते सरकर पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required