Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • लोकसभा अध्यक्ष बिरला, मुख्यमंत्री धामी, चिन्मय पंड्या ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय कृत्रिम बौद्धिकता के सम्मेलन का उद्घाटन,

लोकसभा अध्यक्ष बिरला, मुख्यमंत्री धामी, चिन्मय पंड्या ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय कृत्रिम बौद्धिकता के सम्मेलन का उद्घाटन,

लोकसभा अध्यक्ष बिरला,मुख्यमंत्री धामी चिन्मय पंड्या ने किया देव संस्कृति विश्वविद्यालय कृत्रिम बौद्धिकता के सम्मेलन का उद्घाटन,

हरिद्वार।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और चिन्मय पंड्या ने दीप प्रज्वलित कर प्रथम कृत्रिम बौद्धिकता सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों का देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या ने स्वागत किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कृत्रिम बौद्धिकता (एआई)हमारे भविष्य को सुनहरा बनाने में बहुत सहायक साबित हो सकती है,चाहे वह जलवायु परिवर्तन का मामला हो या किसानों की खेती का मामला हो, सब जगह हम एआई से फायदा उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति बौद्धिक संपदा का खजाना है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बारे में हमें सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन जगह आपदा आई है वहां पर मैं गया हूं, वहां पर कंक्रीट के जंगल बड़ी तादाद में दिखाई नहीं दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा को हम रोक नहीं सकते, परंतु एआई के द्वारा हमें आपदा की पूर्व जानकारी मिल सकती है जिससे हम होने वाले नुकसान को रोक सकते हैं। जलवायु परिवर्तन के कारण जो आपदाएं आ रही हैं,उन पर गहन अध्ययन की जरूरत हैं, इस बारे में हमने विशेषज्ञों को विशेष अध्ययन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित कृत्रिम बौद्धिकता सम्मेलन माताजी का पूरे विश्व को एक नई दिशा देगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज का यह परिसर और इस संस्था के संस्थापक आचार्य श्री राम का जीवन और उनके विचार हमें नई प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ऋषि मुनियों की तपोभूमि है यह तीर्थ नगरी भारतीय प्राचीन संस्कृति की सच्ची संवाहक है। शांतिकुंज पूरे विश्व में भारत की संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। और डॉक्टर चिन्मय पंड्या भारत के ज्ञान विज्ञान को आधुनिक तरीके से लोगों के जीवन में बदलाव करने के लिए ऋषि परंपरा को निभाते हुए प्रसंसनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों के जीवन को बदलने का कार्य किया है और वह एक यशस्वी मुख्यमंत्री है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बौद्धिकता विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अपने में एक अद्भुत सम्मेलन है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति और मूल्यों को पूरे विश्व के मंच पर पहुंचने में कृत्रिम बौद्धिकता (एआई) बहुत सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति जीवन को जीने का एक बड़ा माध्यम है जिसमें नैतिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। आने वाला युग कृत्रिम बौद्धिकता (एआई) का युग है। डॉ चिन्मय पंड्या ने अपने संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय कृत्रिम बौद्धिकता सम्मेलन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस सम्मेलन में विश्व के 20 देश से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता दर्जाधारी मंत्री जयपाल सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required