Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • इंडियन ओवरसीज बैंक कनखल ने मनाया स्थापना दिवस, केक काटकर मिठाई बांटी














इंडियन ओवरसीज बैंक कनखल ने मनाया स्थापना दिवस, केक काटकर मिठाई बांटी

इंडियन ओवरसीज बैंक कनखल ने आज अपना राष्ट्रीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। बैंक का आज 90 वां स्थापना दिवस था। बैंक अधिकारियों ने कर्मचारी और बैंकों के ग्राहकों के साथ मिलकर केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। जनपद हरिद्वार की इंडियन ओवरसीज बैंक की मुख्य शाखा कनखल में बैंक के 90 में स्थापना दिवस पर बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पिनाकी रंजन ने बैंक अधिकारियों, कर्माचारियों और ग्राहकों के साथ मिलकर केक काटा। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने बैंक में आने वाले ग्राहकों को मिठाइयां और चॉकलेट भेंट की।

इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पिनाकी रंजन ने बताया कि आज से 90 साल पहले आज ही के दिन इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का उद्घाटन मद्रास में हुआ था। इसकी स्थापना वरिष्ठ समाज सेवी और बैंकर एम चिदंबरम चेटियार ने की थी। मैन्युअल वर्क से शुरुआत कर आज इंडियन ओवरसीज बैंक 100% डिजिटल बैंकिंग कर रहा है। बैंक देश के अग्रणीय बैंकों में शुमार है। इसका सारा श्रेय उन्होंने इंडियन ओवरसीज बैंक में विश्वास जताने वाले अपने ग्राहकों को दिया। पिनाकी रंजन ने कहा कि इंडियन ओवरसीज बैंक बैंकिंग कार्यों के अलावा सामाजिक कार्य में भी आगे रहकर भाग लेता रहा है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की 17 ब्रांच है। जबकि तीन शाखाएं शीघ्र ही खुलने वाली है। बताया कि इनमें से बहादराबाद शाखा के खुलने की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी होने वाली है। बताया कि इस वर्ष कनखल कि मुख्य शाखा को भी पचास साल पूरे हो गए हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक के स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक पिनाकी रंजन, अंकित जैन, शुभम कपूर, दीपक सिंह, संधानी रावत, अंजु रस्तोगी, ईशा, बृजमोहन सिंह, अमित कुमार, अभिषेक तथा बैंक से जुड़े ग्राहक उपस्थित थे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required