Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विकास निधि से कराए गए विकास कार्यों का किया लोकार्पण














विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने विकास निधि से कराए गए विकास कार्यों का किया लोकार्पण

स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का आदर्श नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में विधिवत लोकार्पण किया। लगभग 5 लाख रुपये की लागत से विद्यालय प्रांगण में टाइल्स, पत्थर एवं अन्य निर्माण कार्य किए गए हैं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान समाज के निर्माण की आधारशिला होते हैं। यहां से ही भावी पीढ़ी का निर्माण होता है, इसलिए विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि के माध्यम से क्षेत्र के विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि बेहतर शैक्षणिक वातावरण बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आने वाले समय में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विद्यालय परिसर में कराए गए विकास कार्यों के लिए प्रबंधन समिति द्वारा डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इन निर्माण कार्यों से छात्रों को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और शिक्षण गतिविधियों को और बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा। इस मौके पर दीपक तायल, जितेंद्र पाल पाठी, गोपाल राम, हरगोपाल, शिवम टुटेजा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required