फ्रूट मार्ट से रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हुआ युवक
बड़ी मंडी स्थित एक फ्रूट मार्ट ग्राहक बनकर आया युवक वहा रखा रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। चोरी की पूरी वारदात मार्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। मार्ट स्वामी की ओर से अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दर्ज करा दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश निवासी अंबिका प्रसाद गुप्ता की सागर फ्रूट एजेंसी के नाम से बड़ी सब्जी मंडी में दुकान है। बताया गया कि सुबह करीब 8 बजे एक युवक दुकान में घुसा और मौका देख वहा रखा कैश से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान में दो युवक थे जिनमें एक ने घटना को अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। बैग में करीब 40 से 50 हजार रुपए बताया जा रहा है। घटना का पता चलने पर दुकान स्वामी की ओर से कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दे दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।







