चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग, संदिग्धों पर कड़ी नजर
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं समग्र सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बल पूर्णतः अलर्ट मोड पर है तथा जनपद के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं प्रवेश मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जनपद की सीमाओं पर स्थापित चेकिंग प्वाइंट्स पर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं, वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन तलाशी ली जा रही है तथा आवश्यकतानुसार पूछताछ की जा रही है। रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक तत्व को जनपद में प्रवेश या गतिविधि का अवसर न मिल सके।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा चेकिंग के दौरान सहयोग प्रदान करें।








