अल्मोड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान चलाया
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश- अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा पूजा जोशी द्वारा सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के अनुक्रम में दुरस्त क्षेत्र स्थित डा० लीलाधर भट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वाराहाट व ग्राम- सलालखोला जामड़(द्वारहाट)में विधिक जागरूकता शिविरो का आयोजन किया गया। शिविरों का आरंभ नालसा थीम गीत “एक मुट्ठी आसमान” चला कर किया गया।
शिविर में उपस्थित व्यक्तियों व विद्यार्थियों को दवाएं लेते समय सावधानियां, एक्सपायरी दवाओं के दुष्प्रभाव, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा अधिनियम,2005, दहेज निषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध, नालसा (गरीबी उन्मूलन) योजना 2015, ई- टू कॉपी, ई- सेवा केंद्र,चाइल्ड लाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, महिला मुआवजा योजना 2020, पोक्सो अधिनियम,पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, पॉश अधिनियम 2013, दिनांक 02/01/2026 से जनपद में चल रहे 90 दिवासीय मध्यस्थता अभियान, 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में जागरूक किया गया व पंपलेट वितरित किए गए। डा० लीलाधर भट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वाराहाट की छात्राओं द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।शिविरों में अधिकार मित्र उपस्थित रहें।







