उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज शुरू होगा बजट सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत,पहली बार राज्यपाल के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री धामी अपना बजट करेंगे पेश,

गैरसैंण। उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही सदन में बजट पेश करेगी। यह पहला मौका होगा जब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश करेंगे। बीते वर्ष की तुलना में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट का आकार 10 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 1.11 लाख करोड़ होने का अनुमान है।चुनावी वर्ष का बजट होने से सरकार का गरीब, युवा, किसान व महिला सशक्तीकरण के अलावा अवस्थापना विकास पर विशेष फोकस होगा। राज्य गठन के बाद पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण के दिन ही बजट पेश करेगी। इसके साथ ही यह पहला अवसर होगा जब वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री अपनी सरकार का बजट सदन में रखेंगे।