Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)आज परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे हैं














उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)आज परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे हैं

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि)आज परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग सम्मेलन में प्रतिभा कर रहे हैं। राज्यपाल आज शनिवार को सायं 05:00 बजे परमार्थ निकेतन की पावन गंगा आरती में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।इस विशेष ऐतिहासिक अवसर पर विश्व के 11 देशों के माननीय राजदूत, उच्चायुक्त एवं राजनायिकों का भी सान्निध्य प्राप्त होगा।इस अवसर पर माननीय राज्यपाल विश्व के 80 से अधिक देशों से आये 1500 से अधिक योग जिज्ञासुओं, 75 से अधिक योगाचार्यों तथा 35 देशों से आये 150 युवा विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उत्तराखण्ड की दिव्य संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा एवं योग की वैश्विक विरासत से परिचित कराएँगे।आप सभी आदरणीय मीडिया बंधुओं एवं भगिनियों से विनम्र अनुरोध है कि इस विशेष अवसर पर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमामय बनाएं।स्थान: परमार्थ निकेतन, ऋषिकेशसमय: सायं 05:00 बजे – परमार्थ गंगा आरती 🙏✨

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required