Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट, आंधी तूफान बरसात का पूर्वानुमान जारी किया














उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन घंटे का ऑरेंज अलर्ट, आंधी तूफान बरसात का पूर्वानुमान जारी किया

उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए पर्वतीय क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने सुबह 12:30 बजे तक जारी अपने 3 घंटे के तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन घंटा में- अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, पौडी गढ़वाल, पिथोरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों पर यथा – लैंसडाउन, बड़कोट, पुरोला, उर्गम, थराली, कर्णप्रयाग, डीडीहाट, बेरीनाग, रानीखेत तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली चमकने / तेज़ हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग ने 15 मार्च को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना के साथ उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि / झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है । तथा पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना भी है।

इसके अलावा 16 मार्च को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में पीली चेतावनी के साथ कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है । वहीं हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि / झक्कड़ (वायु गति 50-60 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । साथ ही उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है तथा। एक दिन मौसम शुष्क रहने के बाद 18 मार्च को * उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना है । व 19 मार्च को उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./ घंटा तक) चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है ।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required