Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • मां दुर्गा की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी






मां दुर्गा की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां दुर्गा की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। नवरात्र की नौ दिव्य रात्रि मां दुर्गा की आराधना और साधना को समर्पित हैं। नवरात्र का धार्मिक महत्व के साथ सांस्कृतिक महत्व भी है। निरंजनी अखाड़े में नवरात्र आराधना के दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्र भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरांओं का प्रतीक है। नवरात्र केवल शक्ति की उपासना के साथ आत्मा की शुद्धि और साधना का माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर विराजमान रहकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं और उनके कष्टों का निवारण करती हैं। नवरात्रों में मां दुर्गा की आराधना से साहस, शक्ति और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नवरात्रों में उनकी आराधना अवश्य करनी चाहिए। इस दौरान भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी भी मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required