Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया






पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

कन्या शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का महत्वपूर्ण योगदान- मदन कौशिक

विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा के कार्यों की सभी ने की प्रशंसा

पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व प्रधानाचार्यों,पूर्व शिक्षिकाओं और पुरातन छात्राओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने वार्षिक उत्सव का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वार्षिक उत्सव में पूर्व छात्राएं बड़ी तादाद में उमड़ी।

इस तरह विद्यालय में पुरातन और नवीन प्रधानाचार्य, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का मिलन हुआ। वार्षिक उत्सव विद्यालय में प्रथम बार मनाया गया है। इस अवसर पर पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत लोगों को कपड़े के थैले बांटे गए ताकि पॉलिथीन का प्रयोग ना हो और नमामि गंगे के लिए गंगा में गंदगी ना डालने और गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा का कहना है कि हमारा हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और यहां की छात्राओं ने चिकित्सक, अधिकारी विभिन्न महाविद्यालय में प्रोफेसर वैज्ञानिक और इंजीनियर बनकर अपने टैलेंट का प्रदर्शन किया है और विद्यालय के विकास में हमारे विद्यालय के सभी स्टाफ का पूरा योगदान है और हमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है विद्यालय का पीएम श्री योजना के तहत आना सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इस अवसर पर स्मारिका का विमोचन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृत शिक्षा के पूर्व निर्देशक शिक्षाविद एवं शिक्षा संस्कृत भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् डॉ आनंद कुमार भारद्वाज ने कहा कि पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की पहचान उनकी कर्मठ प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राणा के व्यक्तित्व के कारण हो रही है। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और यह विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के विकास का काम करता है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required