Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • लोक भवन देहरादून में राज्यपाल ने किया भारत के मुख्य न्यायाधीश का स्वागत,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के तत्वावधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन,






लोक भवन देहरादून में राज्यपाल ने किया भारत के मुख्य न्यायाधीश का स्वागत,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के तत्वावधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन,

लोक भवन देहरादून में राज्यपाल ने किया भारत के मुख्य न्यायाधीश का स्वागत,राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के तत्वावधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन, देहरादून।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के तत्वावधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लोक भवन में प्रतिनिधियों के सम्मान में सांस्कृतिक संध्या एवं राजकीय भोज का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित गणमान्य अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पहले, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति श्री सूर्यकान्त ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने लोक भवन पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवं उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के माननीय न्यायमूर्तिगण, उत्तर भारत के विभिन्न उच्च न्यायालयों से पधारे न्यायमूर्तिगण, कैबिनेट मंत्रीगण तथा शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required