Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • मिशन 2027 में हरिद्वार ग्रामीण में नहीं दोहराएंगे गलती, करेंगे फतह – 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में रखें विचार,






मिशन 2027 में हरिद्वार ग्रामीण में नहीं दोहराएंगे गलती, करेंगे फतह – 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में रखें विचार,

मिशन 2027 में हरिद्वार ग्रामीण में नहीं दोहराएंगे गलती, करेंगे फतह – 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के तहत विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में रखें विचार,

पथरी।

हरिद्वार ग्रामीण सभा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर शीतला खेड़ा में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में राज्यसभा सांसद डॉ कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 सालों में किए गए कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि आज देश में कहीं भी चले जाओ सड़कों का जाल फैला दिया गया है, खेतों पर जाने के लिए भी पक्की सड़कें बन गई हैं। केंद्र की नीतियों से हर वर्ग खुश है और जनता प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगी। पथरी क्षेत्र के शाहपुर शीतला खेड़ा में भाजपा के मंडल भोगपुर पंचपुरी में विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में सरकारी सेवाओं में कार्यरत और सेवारत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के केंद्र और राज्य सरकारों ने किसान, मजदूर, व्यापारी के साथ 140 करोड़ की जनता के लिए हर संभव विकास कार्य किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी, नकल विरोधी कानून, सैकड़ो एकड़ भूमि कब्जा मुक्त कराने के साथ करीब 30 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का ऐतिहासिक काम किया। वरिष्ठ नेता शेषराज सैनी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब हरिद्वार से भी मेट्रो चलेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए तेजपाल सिंह ने मिशन 2027 में वह गलती न दोहराने के लिए कहा जोकि 2022 में की। कार्यक्रम समन्वयक लव शर्मा ने विचार रखे। इस मौके पर धर्मेंद्र चौहान, हर्ष सैनी, संजय सरदार, ग्राम प्रधान दीपक सैनी, ऋषिपाल कश्यप, अंकित कश्यप, देवेंद्र चौहान, नरेश भगत, सरवन चौहान, तेजपाल, ललित सैनी, नीरज कश्यप, सोमपाल, शिवकुमार, डॉ योगेश सैनी, इसम सिंह चौहान, गुड्डी कश्यप, सरिता आदि शामिल हुए।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required