Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • 31 जुलाई को मनाया जाएगा एथलीट डे आफ इंडिया- भारत भूषण






31 जुलाई को मनाया जाएगा एथलीट डे आफ इंडिया- भारत भूषण

31 जुलाई को मनाया जाएगा एथलीट डे आफ इंडिया- भारत भूषण,


हरिद्वार।

जिला एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली के भीष्म पितामह डॉo ललित के भनोट के जन्मदिन 31 जुलाई को एथलीट डे आफ इंडिया के रूप में मनाने जा रही है,
जन्मदिवस के दिन 31 जुलाई को प्रातः कालबेला में सबसे पहले बालक बालिकाओं की गोल्डन माइल रन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसका शुभारंभ अपने खेल जीवन के जाने-माने खिलाड़ी मुख्य अतिथि धर्मेंद्र चौहान (प्रधानाचार्य) प्रमुख समाजसेवी हरिद्वार के द्वारा किया जाएगा,रन के पूरा हो जाने के उपरांत समापन समारोह के अवसर पर विजेता बालक बालिकाओं को मेडल,मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा तथा हरिद्वार जनपद के जिन बालक बालिकाओं ने गत सत्र मैं विभिन्न नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में पदक प्राप्त किए हैं उनको गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शानदार मोमेंटो प्रदान कर अभिनंदन व सम्मानित किया जाएगा हरिद्वार जनपद के वह एथलीट जिन्होंने गत सत्र में किसी भी नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप मैं पदक प्राप्त किया हो वह अपने नाम 28 जुलाई की शाम 5:00 बजे तक सैनी आश्रम कार्यालय निकट तहसील हरिद्वार मैं सुश्री दीपिका सैनी को नोट करवा दें,
गोल्डन माइल रन प्रतियोगिता सैनी आश्रम आर्य नगर हरिद्वार के मेन गेट से प्रातः 6:00 बजे शुभारंभ की जाएगी तथा आर्य नगर चौक से वापस आते हुए मेन गेट पर आकर ही समाप्त होगी,
गोल्डन माइल रन प्रतियोगिता प्रतियोगिता को संपन्न कराने में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सैनी आश्रम परिवार हरिद्वार एवं मंथन अभियान सैनी बिरादरी परिवार हरिद्वार उत्तराखंड के द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है,
जन्मदिवस 31 जुलाई को संध्या बेला पर पतित पावनी मां गंगा के पावन तट पर विश्व प्रसिद्ध दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर कनखल हरिद्वार मैं मां गंगा की आरती में जिला एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार के सभी पदाधिकारी भाग लेकर मां गंगा का दुग्धाअभिषेक करते हुए डॉo ललित के भनोट के परिवार सहित सुखी जीवन एवं दीर्घायु के लिए मंगल कामना करेंगे पतीत पावनी मां गंगा उनके परिवार में सदा खुशियां प्रदान करें,
गोल्डन माइल रन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बालक बालिकाएं समय पर पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बना कर अनुगृहीत करें।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required