*रूड़की न्यायालय में विधिक सहायता हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बार कार्यालय का उद्घाटन एवं हरेला पर्व पर हुआ वृक्षारोपण*
*रूड़की न्यायालय में विधिक सहायता हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बार कार्यालय का उद्घाटन एवं हरेला पर्व पर हुआ वृक्षारोपण*
रूड़की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में तहसील विधिक सेवा समिति रूड़की, द्वारा संचालित लीगल एड हेल्प डेस्क (Legal Aid Help Desk) का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त जी ने फीता काट कर किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश महोदय ने अपने संदेश में कहा कि इस हेल्प डेक्स को स्थापित करने का उद्देश्य आमजन , गरीब, वंचित, असहाय लोगों को निःशुल्क विधिक सलाह व पात्र व्यक्तियों विधिक सहायता प्रदान कराना है, इसके लिए पैनल अधिवक्ता व अधिकार मित्रों (PLVs) की तैनाती की गई।कार्यक्रम के दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश श्री नरेन्द्र दत्त जी ने रूड़की तहसील एडवोकेट बार कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया तथा रुड़की न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने न्यायालय परिसर रुड़की में हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अपने संबोधन में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को और पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश देती है, प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।इसके उपरांत रूड़की नहर किनारे न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मचारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों तथा अन्य सहयोगियों द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड के निर्माण का संकल्प लिया।इस अवसर पर रुड़की न्यायालय के सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अपर परिवार न्यायाधीश महोदय, सिविल जज (सीनियर डिविजन), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार सभी न्यायिक अधिकारीगण न्यायालय कर्मचारी, रुड़की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव व सभी अधिवक्तागण , पैनल अधिवक्तागण इसके साथ ही तहसील विधिक सेवा समिति के अधिकार मित्र उपस्थित रहे। आज के इस सफल कार्यक्रम के आयोजन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव / सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्रीमती सिमरनजीत कौर ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया, उन्होंने भी हरेला महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक जनभागीदारी से हरेला पर्व मनाने का आह्वान किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।



