Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • डीपीएस रानीपुर आज 8 सितंबर हो रही है तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह की शुरुआत,विद्यालय को सजाया गया है दुल्हन की तरह,शिक्षक -शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं में उत्साह,डीपीएस रानीपुर ऊर्जावान, विचारक एवं शिक्षाविद डॉक्टर अनुपम जग्गा के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में कई ऊंचाइयों को छू रहा है और विद्यालय दिनों दिन प्रगति कर रहा है,


डीपीएस रानीपुर आज 8 सितंबर हो रही है तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह की शुरुआत,विद्यालय को सजाया गया है दुल्हन की तरह,शिक्षक -शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं में उत्साह,डीपीएस रानीपुर ऊर्जावान, विचारक एवं शिक्षाविद डॉक्टर अनुपम जग्गा के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में कई ऊंचाइयों को छू रहा है और विद्यालय दिनों दिन प्रगति कर रहा है,

डीपीएस रानीपुर आज 8 सितंबर हो रही है तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह की शुरुआत,विद्यालय को सजाया गया है दुल्हन की तरह,शिक्षक -शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं में उत्साह,डीपीएस रानीपुर ऊर्जावान, विचारक एवं शिक्षाविद डॉक्टर अनुपम जग्गा के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में कई ऊंचाइयों को छू रहा है और विद्यालय दिनों दिन प्रगति कर रहा है,

हरिद्वार।

आज 8 सितंबर से दिल्ली पब्लिक स्कूल डीपीएस रानीपुर के तीन दिवसीय गोल्डन जुबली समारोह की शुरुआत होने जा रही है और यह कार्यक्रम 10 सितंबर तक चलेगा। डीपीएस रानीपुर हरिद्वार के प्रिंसिपल डॉक्टर अनुपम जग्गा ने बताया कि तीन दिन तक डीपीएस रानीपुर का गोल्डन जुबली समारोह मनाया जा रहा है जिसकी शुरुआत लिटरेचर फेस्टिवल के साथ आज 8 सितंबर को सांय काल 5 बजे से होने जा रही हैऔर जिसका उद्घाटन दिल्ली पब्लिक स्कूल सोसाइटी के चेयरमैन पूर्व आईएएस अधिकारी वी. के. शुंगलू करेंगे।8, 9 एवं 10 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बच्चों को किताबों की ओर आकर्षित करने के लिए लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जिससे बच्चों की पुस्तक पढ़ने, अध्ययन करने,मनन चिंतन करने और लेखन करने की प्रतिभा को और अधिक निखारा जा सके। उन्होंने कहा कि लिटरेचर फेस्टिवल के माध्यम से छात्रों की लेखन कला एवं संगीत की प्रतिभा को निखारा जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक, प्रशासनिक, शिक्षा क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र की कई शख्सियतें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि 50 साल पहले 1977 में 30 विद्यार्थियों के साथ डीपीएस रानीपुर की शुरुआत हुई थी और आज इस विद्यालय में 7000 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और यह संस्थान देश भर के डीसीएस के संस्थानों में अपना प्रमुख स्थान रखता है। विद्यालय परिसर को सजाया-संवारा गया है और विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं स्कूल के गोल्डन जुबली कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं। डीपीएस रानीपुर ऊर्जावान, विचारक एवं शिक्षाविद डॉक्टर अनुपम जग्गा के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में कई ऊंचाइयों को छू रहा है और विद्यालय दिनों दिन प्रगति कर रहा है। आज डीपीएस रानीपुर हरिद्वार के छात्र-छात्राएं आईटीआई, प्रशासनिक सेवाओं,वैज्ञानिक सेवाओं और शिक्षण संस्थानों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और डीपीएस रानीपुर के झंडे गाढ़ रहे हैं। गोल्डन जुबली समारोह को लेकर डीपीएस रानीपुर के शिक्षक-शिक्षकाओं एवं छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह है। डीपीएस रानीपुर स्कूल को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required