हरिद्वार में आकांक्षा हाट: महिला सशक्तिकरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने लिया आकांक्षा हाट का जायजा। महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग के दिए निर्देश। हरिद्वार, 29 जुलाई 2025: नीति आयोग के 6-दिवसीय ‘संपूर्णता अभियान’ के तहत हरिद्वार में आकांक्षा हाट का भव्य शुभारंभ [...]
