Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी














उत्तराखंड आगमन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से समस्त कृषि उद्यमी अभ्यर्थी प्रशिक्षार्थी के संबंध में अनुरोध किया। उन्होंने अवगत कराया कि प्रशिक्षार्थियों द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम को निरंतरता प्रदान करते हुए पूर्ण किए जाने हेतु निवेदन किया गया है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस निर्णय से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षार्थियों के भविष्य, शैक्षणिक समय एवं उनके व्यावसायिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। प्रशिक्षार्थियों ने इस कार्यक्रम में समय, संसाधन एवं आशाओं के साथ सहभागिता की है, ऐसे में बैच निरस्तीकरण से उनकी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक निरंतरता बाधित होगी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया कि प्रशिक्षार्थियों के हितों, उनके उज्ज्वल भविष्य तथा शैक्षणिक समय को दृष्टिगत रखते हुए इस विषय पर संवेदनशीलतापूर्वक पुनर्विचार कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएं, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम को निरंतरता दी जा सके।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रशिक्षार्थियों के हित में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required