Search for:

3 अप्रैल से राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी-डा.विशाल गर्ग हरिद्वार। जिला मुक्केबाजी संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर 3 अप्रैल से आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की। विवेक विहार स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने बताया [...]

हरिद्वार जिले में थानेदारों के तबादले, कई कोतवाल बदले

हरिद्वार जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कई थानेदारों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार रितेश शाह को भगवानपुर भेजा गया है, जबकि कुंदन राणा को ज्वालापुर से हरिद्वार कोतवाली स्थानांतरित किया गया [...]

सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व पूजा जोशी ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा द्वारा “सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में रानीखेत के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्री श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में दिनांक- 28/03/2026 को सुश्री शचि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व पूजा जोशी ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा द्वारा “सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान [...]

पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

कन्या शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का महत्वपूर्ण योगदान- मदन कौशिक विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा के कार्यों की सभी ने की प्रशंसा पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें [...]

शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभाग- डाॅ. धन सिंह रावत

कहा, उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका में तथ्यों के साथ करें ठोस पैरवी प्रमोशन प्रकरण निस्तारण में अधिकारियों को दिये तेजी लाने के निर्देश देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण हर हाल में किये जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश [...]

अचानक तेजी से घट रहा है वजन? हो सकता है किसी गंभीर बीमारी का संकेत

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित दिनचर्या का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। खासकर बिना किसी वजह के तेजी से वजन कम होना अब एक आम समस्या बनती जा रही है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अचानक वजन घटना सिर्फ डाइट या लाइफस्टाइल [...]

रामनवमी पर्व के साथ मनाया गया स्वामी रामदेव जी महाराज का 32वाँ संन्यास दिवस

पिछले 32 वर्षों में हमने शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान, कृषि, उद्योग, रोजगार, प्रकृति, पर्यावरण, चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण, युग निर्माण, वेदधर्म, राष्ट्रधर्म व सनातन धर्म की सेवा में ऐतिहासिक योगदान दिया : स्वामी रामदेव हम सब सौभाग्यशाली हैं कि भगवान ने हमें श्रद्धेय स्वामी जी के सहयोगी की तरह कुछ करने [...]

राज्य में विकास को मिली नई गति: नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास को नई दिशा देते हुए पर्यटन, परिवहन, पंचायती राज एवं खेल अवसंरचना से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्णयों से राज्य में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण एवं [...]

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने शुरू किया बालिकाओं के लिए 3 महीने का निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा द्वारा सी.सी.आई.एस.एकेडमी फार एडवांस सोसाइटी अल्मोड़ा में राजकीय बाल किशोरी गृह की बालिकाओं के लिए तीन माह का निःशुल्क कम्प्यूटर [...]

साहित्यकार,कवि एवं हिंदी मासिक पत्रिका चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक के संगीत एलबम ‘इन्द्रधनुष’ का आज लोकार्पण

हरिद्वार। चेतना पथ फाउंडेशन की ओर से आज रविवार को भेल उपनगरी के सैक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मदिर में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में कवि, साहित्यकार तथा चेतना पथ के सम्पादक अरुण कुमार पाठक के सात गीतों के आडियो एल्बम ‘इन्द्रधनुष’ का लोकार्पण तथा मासिक पत्रिका चेतना पथ के [...]