गांधी चौक मसूरी में कम्पनी बाग में पार्क एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति निर्माण कार्य सहित रू.266.15 लाख की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी, 12 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित गांधी चौक में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एमडीडीए द्वारा स्वीकृत रू.266.15 लाख की लागत की विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।मसूरी में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधानसभा वासियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का फूल मालाओं से [...]
