Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • शनिवार को मुख्यमंत्री लेंगे हाई लेवल मीटिंग














शनिवार को मुख्यमंत्री लेंगे हाई लेवल मीटिंग

हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचकर मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में मुख्यमंत्री की हाई लेवल मीटिंग को लेकर तैयारी की जा रही है। यहां कॉन्फ्रेंस हॉल को आधुनिक रूप दिया जा रहा है।

शनिवार को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री की अधिकारियों और मेले के अन्य स्टेकहोल्डर के साथ मीटिंग होगी। मीटिंग के साथ मुख्यमंत्री कुंभ के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मेला प्रशासन के मुताबिक कुंभ मेला क्षेत्र में 25 से ज्यादा स्थाई निर्माण कार्य चल रहे हैं। जबकि अस्थाई कार्यों के लिए भी प्लानिंग की जा रही है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required