Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • प्रेस क्लब हरिद्वार में किया गया हिंदी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी व्याख्यान माला का आयोजन,चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है पत्रकारिता-डॉ चिन्मय पंड्या














प्रेस क्लब हरिद्वार में किया गया हिंदी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी व्याख्यान माला का आयोजन,चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है पत्रकारिता-डॉ चिन्मय पंड्या

प्रेस क्लब हरिद्वार में किया गया हिंदी पत्रकारिता द्वि-शताब्दी व्याख्यान माला का आयोजन,चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है पत्रकारिता-डॉ चिन्मय पंड्या

हरिद्वार। हिंदी पत्रकारिता के दौ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित किया जा रहे हिंदी पत्रकारिता दिशताब्दी समारोह के तहत प्रेस क्लब सभागार में व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देव संस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डा.चिन्मय पंड्या, मुख्य वक्ता नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप कुमार तिवारी, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखोला, रजनीकांत शुक्ला, संजय आर्य, संदीप रावत ने स्मृति चिन्ह, रूद्राक्ष की माला एवं गंगाजली भेंटकर अतिथीयों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के प्रतिकुलपति डा.चिन्मया पंड्या ने हिंदी पत्रकारिता के दौ सौ वर्ष पूरे होने की बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है। अघोषित चुनौती और विषम परिस्थितियों में पत्रकारों को कार्य करना पड़ता है। पत्रकारिता के दो धर्म हैं। एक गुस्सा भड़काता और दूसरा संवेदना जगाता है। पत्रकार लोगों में संवेदना जगाएं।एनयूजेआई के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि पत्रकारों की परिस्थिति बहुत चिंताजनक है। पत्रकारिता का दमन हो रहा है। प्रिंट मीडिया तथ्य के आधार पर खबर छपता है। लेकिन सोशल मीडिया इससे बहुत दूर है और सनसनी फैलाता है। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों और उनके परिवार के प्रति गंभीर नहीं है। एआई के आने से संस्थानों पत्रकारों की संख्या घटेगी। इसलिए पत्रकारों के हितों के लिए आयोग का गठन किया जाना चाहिए। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि अच्छी पत्रकारिता कभी समाप्त नहीं हो सकती। पत्रकारों को सच दिखाना चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी ने अतिथियों का परिचय दिया।प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी नए स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रेस क्लब हरिद्वार देश का ऐसा पत्रकारिता का इकलौता मंच है जो देश में हिंदी पत्रकारिता का द्वि-शताब्दी समारोह मना रहा है। महामंत्री दीपक मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए हिंदी पत्रकारिता के दौ सौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे द्विशताब्दी समारोह के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों में हिंदी पत्रकारिता और पत्रकारों के समक्ष चुनौतियों आदि विषयों पर गहन चिंतन मनन किया जा रहा है। जिसका लाभ पत्रकारिता और पत्रकारों को मिलेगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required