*साहित्यकार,कवि एवं हिंदी मासिक पत्रिका चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक के संगीत एलबम ‘इन्द्रधनुष’ का लोकार्पण आज*राधिका नागरथ,विशेष प्रतिनिधि,एक्सप्रेस इंडियन न्यू सर्विस
*साहित्यकार,कवि एवं हिंदी मासिक पत्रिका चेतना पथ के संपादक अरुण कुमार पाठक के संगीत एलबम ‘इन्द्रधनुष’ का लोकार्पण आज*
राधिका नागरथ,
विशेष प्रतिनिधि,
एक्सप्रेस इंडियन न्यू सर्विस
हरिद्वार। चेतना पथ फाउंडेशन की ओर से आज रविवार को भेल उपनगरी के सैक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मदिर में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में कवि, साहित्यकार तथा चेतना पथ के सम्पादक अरुण कुमार पाठक के सात गीतों के आडियो एल्बम ‘इन्द्रधनुष’ का लोकार्पण तथा मासिक पत्रिकाचेतना पथ के छठे वर्ष के प्रवेशांक (अप्रैल 2026) का विमोचन मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कवि एवं साहित्यकार डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए अरुण कुमार पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यालय के विशाल माधव भवन में आज रविवार 28 मार्च को अपराह्न 2.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में, प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक व सारेगामा टीवी शो के विजेता डा० अनुराग शर्मा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भेल नई दिल्ली से सेवा निवृत्त कार्यपालक निदेशक, बलवीर तलवार तथा नगर के मुख्य विकास अधिकारी डा० ललित नारायण मिश्रा उपस्थित रहेंगे। इसी दौरान, आडियो एलबम ‘इन्द्रधनुष’ के गीतों को हरिद्वार के लोकप्रिय कलाकारों द्वारा उपस्थित जनसमूह के प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ० बलवीर तलवार करेंगे।



