Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • सीनियर सिटीजन फोरम शिवालिक नगर हरिद्वार ने मनाया होली महोत्सव,














सीनियर सिटीजन फोरम शिवालिक नगर हरिद्वार ने मनाया होली महोत्सव,

सीनियर सिटीजन फोरम शिवालिक नगर हरिद्वार ने मनाया होली महोत्सव,

हरिद्वार। सीनियर सिटीजन फोरम शिवालिक नगर हरिद्वार नए सिडकुल स्थित एक होटल में बड़े धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। इसमें सीनियर सिटीजन ने बड़े उत्साह से भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत ओ३म के जाप व गायत्री मंत्र से हुई। कार्यक्रम के शुभारंभ में भेल के पूर्व डायरेक्टर एम के मित्तल,एम के रैना, अध्यक्ष अजीत कुमार जैन, सचिव सुधीर कुमार अग्रवाल, कुमुद मित्तल,प्रभा जैन, सविता अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत वन्देमातरम गीत से हुई।राधा कृष्ण की स्तुति गीत श्रीमती कुमकुम, संगीता एवं उनकी महिला सदस्यों ने, राधा आराधना लेखक चिंतक विचारक पत्रकार डॉक्टर राधिका नागरथ ने प्रस्तुत की , शेरों शायरी श्रीमती नीता नैयर ने,तडकता भड़कता होली गीत रंजना वर्मा ने, रंगारंग पति पत्नी नोंक-झोंक नाटिका श्री सुधीर कुमार अग्रवाल एवं उनकी पत्नी ने, जबर्दस्त हास्य कविता श्री योगेश गुप्ता ने, राधा की छेड़छाड़ पर गीत एवं नृत्य श्रीमती प्रभा शर्मा ने, शेयरों शायरी एवं हास्य गीत कवि श्री सुभाष मलिक ने, रंग बिरंगे सवाल जवाब श्री एस एस अवस्थी ने,हास्य कविता श्री रविकांत गुप्ता ने प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सीनियर सिटीजन फोरम शिवालिक नगर हरिद्वार के सचिव श्री सुधीर कुमार अग्रवाल ने आये हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।होली मिलन समारोह में श्री जगदीश लाल पाहवा, डॉ बलवीर तलवार (पूर्व निदेशक बी एच ई एल),एम के मित्तल (पूर्व निदेशक भेल), श्रीमती राधिका नागरथ,एस सी गोयल (उपाध्यक्ष), एम के अग्रवाल ( उपाध्यक्ष),आर के अनेजा ( सहसचिव),ऐ के रस्तोगी ( सहसचिव), श्री विपिन कुमार शर्मा (कोषाध्यक्ष),पी के शर्मा (सह कोषाअध्यक्ष), सामुदायिक केंद्र समिति अध्यक्ष श्री उमेश कुमार शर्मा,राकेश गुप्ता (मिडिया प्रभारी) सहित लगभग २०० व्यक्तियों ने भाग लिया।मिडिया प्रभारी श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन श्री सुधीर कुमार अग्रवाल ने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन श्रीमती रीता अवस्थी ने किया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required