आर्य समाज BHEL में मनाया गया भव्य होली मिलन एवं पूर्णिमा यज्ञ उत्सव
आर्य समाज BHEL में मनाया गया भव्य होली मिलन एवं पूर्णिमा यज्ञ उत्सव
हरिद्वार। आर्य समाज BHEL में आज होली के पावन अवसर पर एक भव्य फूलों की होली और पूर्णिमा यज्ञ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन आचार्य योगेन्द्र मेधावी के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य श्री दीनदयाल जी रहे। यज्ञ के यजमान के रूप में राजेन्द्र कुमार चंदवानी, अर्चित चंदवानी, शिवम सैनी एवं विशाल सैनी ने सपरिवार आहुति प्रदान की।
इस अवसर पर BHEL के सदस्यों अतिरिक्त आर्य समाज ज्वालापुर, महिला आर्य समाज आर्य नगर तथा आर्य वानप्रस्थ ज्वालापुर सहित विभिन्न स्थानों से आए आर्य बंधुओं एवं बहनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस कार्यक्रम के लिए एक विशेष रूप से मिट्टी के एक विशाल यज्ञ कुंड का निर्माण किया गया और चारों ओर वेद मंत्रों के बोर्डों से एक भक्तिमय वातावरण बनाया गया l
कार्यक्रम में आर्य समाज भेल के प्रधान डॉ. बलवीर तलवार, मंत्री मदन सिंह, संरक्षक ओ पी बत्रा, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता सहित राजवीर, विदित चंदवानी, ऋषिका चंदवानी, अनुकृति चंदवानी, श्री किशन कुमार चंदवानी, श्री अमरनाथ सैनी, श्री अशोक मानिकटाला, सूर्या विष्ट आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भजन, होली के आध्यात्मिक संदेश एवं वैदिक विचारों के माध्यम से समाज में प्रेम, सौहार्द एवं संस्कारों का संदेश दिया गया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने फूलों से होली खेली और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं और समाज में सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही 5 नए व्यक्तियों ने आर्य समाज BHEL की सदस्यता ग्रहण की l
इस अवसर पर अनेक सदस्य अपने घर से गुजिया, मीठे चावल और मिठाइयां लेकर आए, साथ ही संस्था में पकौड़े, चाय आदि प्रसाद की व्याख्या भी की गयी थी l







