एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के रात को निर्देश के बाद बंद हुए मिसरपुर जगजीतपुर गांव में बज रहे डीजेरात को 10:00 बजे के बाद बज रहे थे डीजे,एग्जाम देने वाले बच्चे हो रहे थे परेशान,नगर पुलिस अधीक्षक के सख्त एक्शन की हो रही है तारीफ,
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के रात को निर्देश के बाद बंद हुए मिसरपुर जगजीतपुर गांव में बज रहे डीजे
रात को 10:00 बजे के बाद बज रहे थे डीजे,
एग्जाम देने वाले बच्चे हो रहे थे परेशान,
नगर पुलिस अधीक्षक के सख्त एक्शन की हो रही है तारीफ,
हरिद्वार।
हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के आदेश के बावजूद कनखल थाने के अंतर्गत गांव मिसरपुर जगजीतपुर में स्थित बैंकट हॉल में 10:00 बजे के बाद रात को जोर जोर की आवाज में डीजे बज रहे थे जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए छात्रों को बहुत दिक्कत हो रही थी बैंकट हॉल के प्रबंधकों से बच्चों के अभिभावकों ने डीजे बंद करने को कहा। परंतु वेंकट हॉल वालों ने एक नहीं सुनी और लगातार डीजे बजाते रहे जब रात 11:00 बजे के बाद पुलिस अधीक्षक श्री अभय प्रताप सिंह तो इसकी सूचना दी गई तो तुरंत उन्होंने कंट्रोल रूम में फोन करके डीजे बंद करने के आदेश दिए उसके बाद डीजे बंद हुए और कनखल थाना अध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह कल से मौके पर जाकर वेंकट हॉल की जांच करें और रात 10:00 बजे के बाद डीजे बजने नही दे और उससे पहले जो डीजे बजे तो उनकी आवाज कम की जाए ताकि आसपास के गांव में कोई डिस्टर्ब ना हो







