अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला खेल दिवस का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला खेल दिवस का आयोजन
हरिद्वार– डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार उत्तराखंड के तत्वावधान में आरoएलoपब्लिक स्कूल शातरशाह निकट पतंजलि योगपीठ के कीड़ा मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर त्रिकोणीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया,जिसमें प्रथम उद्घाटन मैच एनoएसoस्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की ब्लॉक एवं एसoएमoजेoएनo डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स अकैडमी के बीच खेला गया, जिसमें एसoएमoजैoएन डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स अकैडमी की टीम ने 26/17 स्कोर के साथ 9 पॉइंट से मैच जीत लिया प्रतियोगिता का द्वितीय मैच एनoएसo स्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की ब्लॉक एवं आरoएलo स्पोर्ट्स अकैडमी शातरंशाह निकट पतंजलि के बीच खेला गया जिसमें एनoएसoस्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की ब्लॉक की टीम ने 13/5 के स्कोर से मैच जीत लिया अंकों के आधार पर एसoएमoजैoएनo डिग्री कॉलेज स्पोर्ट्स अकैडमी हरिद्वार ने स्वर्ण पदक एनoएसo स्पोर्ट्स अकैडमी रुड़की ब्लॉक ने रजत पदक एवं अपने दोनों मैच हार कर आरoएलo स्पोर्ट्स अकैडमी शातंरंशाह की टीम को कांस्य पदक पर संतोष करना पड़ा नैंसी व सोनिया ने रेफरी की भूमिका निभाई जबकि स्कोरर के रूप में कनिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकैडमी हरिद्वार उत्तराखंड के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के साथ-साथ समस्त पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







