Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • हिंदू सम्मेलन में हुआ एथलेटिक कोच भारत भूषण का सम्मान














हिंदू सम्मेलन में हुआ एथलेटिक कोच भारत भूषण का सम्मान

हिंदू सम्मेलन में हुआ एथलेटिक कोच भारत भूषण का सम्मान

हरिद्वार।हरिद्वार जनपद के साथ-साथ सभी जगह हिंदू सम्मेलन का आयोजन गत दिनों विभिन्न क्षेत्रों में किया गया, सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक क्षेत्र से जुड़े वक्ताओं के द्वारा हिंदू सम्मेलन की महत्व पर प्रकाश डाला गया,
सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे सामाजिक व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया, सम्मान समारोह की कड़ी में हरिद्वार जनपद से क्रिकेट के जाने-माने कोच अवतार चौधरी एवं एथलेटिक कोच भारतभूषण को भी सम्मानित किया गया, अवतार चौधरी वर्तमान में शौर्य क्रिकेट अकादमी से कई क्रिकेट खिलाड़ियों को आईपीएल के साथ साथ कई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवा चुके हैं जबकि भारत भूषण एथलेटिक मैं कई खिलाड़ियों को विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक दिलवा चुके है,वर्तमान में भारतभूषण एस एम जे एन डिग्री कॉलेज हरिद्वार में खेलकूद प्रशिक्षक के पद पर कार्य कर रहे हैं ज्ञात हो कि एथलेटिक कोच भारत भूषण ने अपने खेल जीवन में विभिन्न राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप में कई पदक जीते हैं,

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required