Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • हरिद्वार में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत














हरिद्वार में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत

हरिद्वार में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार श्री नरेन्द्र दत्त जी के कुशल मार्गदर्शन में इस वर्ष की प्रथम ‘राष्ट्रीय लोक अदालत’ का सफल आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर रोशनाबाद सहित बाह्य न्यायालय रुड़की एवं लक्सर में विभिन्न पीठों का गठन कर लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इस लोक अदालत में चेक बाउंस, मोटर दुघर्टना कलेम, पारिवारिक विवाद, सिविल वाद, श्रम विवाद, विद्युत अधिनियम एवं बैंक रिकवरी, शमनीय प्रकृति के मामलों को प्राथमिकता दी गई, जिससे न्यायालयों में लम्बित मुकदमों के बोझ को कम करने में बड़ी सफलता मिली।आज के इस आयोजन में न्यायालयों में लम्बित कुल वाद 1815 एवं 337 प्री-लिटिगेशन मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया, जिसके अंर्तगत कुल ₹ 15,15,83,056/- की समझौता राशि का सेटलमेंट हुआ। माननीय जनपनद न्यायाधीश के नेतृत्व में आयोजित इस लोक अदालत के सफल संचालन हेतु प्रभारी सचिव, श्रीमती ज्योति बाला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियो, कर्मचारियो, विद्वान अधिवक्ताओ ओर वादकारियो का आभार प्रकट किया गया। प्रभारी सचिव ने कहा कि लोक अदालत त्वरित न्याय प्राप्त करने का एक सशक्त और किफिायती माध्यम है, जिससे पक्षकारों के बीच वर्षो से चली आ रही कटुता समाप्त होती है और आपसी प्रेम व सद्भाव बढ़ता है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required