मुख्यमंत्री धामी ने सुबोध उनियाल का राजनीतिक कद बढ़ाया,
मुख्यमंत्री धामी ने सुबोध उनियाल का राजनीतिक कद कबढ़ाया अपने मंत्रिमंडल के विभागों के बंटवारे में मदन कौशिक और धन सिंह रावत को दिया झटका सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य जैसे भारी भरकम विभाग देकर राजनीतिक कद बढ़ाया गया
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है, इस बंटवारे में उन्होंने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को पुराने विभागों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग जैसा वजनदार विभाग देकर उनका राजनीतिक कद बढ़ाया है, सुबोध उनियाल के पास इस विभाग के अलावा वन विभाग, संसदीय कार्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण भाग भी रहेंगे, जबकि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग छीन लिया गया है, जिससे रावत को करारा झटका लगा है, वही मुख्यमंत्री धामी ने मदन कौशिक को भले ही कैबिनेट मंत्री बना दिया हो परंतु उन्हें बहुत हल्के विभाग दिए गए हैं जबकि भुवन चंद्र खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल में मदन कौशिक सबसे ताकतवर मंत्री थे। तीरथ सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी सरकार में मदन कौशिक को जगह नहीं दी गई थी 5 साल बाद उनका राजनीतिक वनवास तो खत्म हुआ परंतु उन्हें हल्के विभाग देकर उन्हें राजनीतिक झटका दिया गया। परंतु 5 साल बाद मंत्रिमंडल में जगह पाने के बाद भी मदन कौशिक के पास कोई महत्वपूर्ण विभाग नहीं है उनके पास आपदा पंचायत राज जैसे हल्के विभाग हैं और हरिद्वार जनपद के रुड़की से कैबिनेट मंत्री बनाए गए प्रदीप बत्रा को परिवहन जैसा महत्वपूर्ण भाग दिया गया है और उनका हरिद्वार जनपद में मदन कौशिक से राजनीतिक वजन ज्यादा बढ़ाया गया है मदन कौशिक और डॉक्टर धन सिंह रावत मुख्यमंत्री धामी के विरोधी खेमे सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खेमे के माने जाते हैं। इस तरह धामी ने भले ही त्रिवेंद्र सिंह रावत के खास मदन कौशिक को मंत्रिमंडल में दो ले लिया है परंतु उन्हें और धन सिंह रावत को करारा झटका दिया है। मुख्यमंत्री ने पुराने मंत्रियों में सतपाल महाराज सौरव बहुगुणा रेखा आर्य
के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया है, उनके विभाग पहले की तरह ही है। सुबोध उनियाल की भाषा विभाग को नवनियुक्त मंत्री खजनदास को दिया गया है इसके अलावा खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, विभाग की जिम्मेदारी दी गई है,वही मंत्री मदन कौशिक को आपदा, पंचायतीराज, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन, जनगणना विभाग मिला है। ग्राम विकास विभाग देख रहे गणेश जोशी से यह विभाग लेकर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मंत्री भरत सिंह चौधरी को दिया है, इसके अलावा चौधरी के पास लघु, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
वही नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को परिवहन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।वही मंत्री राम सिंह खेड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण एवं जलागम प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह, वित्त, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण भाग अपने पास रखे हैं।



