Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • इजरायल अमेरिका ईरान युद्ध को लेकर बाबा रामदेव की अपील,विश्व के सभी परमाणु संपन्न देश परमाणु हथियारों को समाप्त करें,युद्ध नहीं योग करें- स्वामी रामदेव














इजरायल अमेरिका ईरान युद्ध को लेकर बाबा रामदेव की अपील,विश्व के सभी परमाणु संपन्न देश परमाणु हथियारों को समाप्त करें,युद्ध नहीं योग करें- स्वामी रामदेव


हरिद्वार।
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया बड़े नाजुक दौर से गुजर रही है चारों ओर युद्ध ही युद्ध हो रहे हैं और ऐसे में हमारे राजनेताओं को संयम रखना चाहिए और भारत की कूटनीति और विदेश नीति की आलोचना करने से बचना चाहिए और मतभेद भले ही हो परंतु देश के मामले में कोई भेद नहीं होना चाहिए और ना ही मनभेद होना चाहिए उन्होंने कहा कि इस समय पूरे विश्व में चारों ओर रूस और यूक्रेन का युद्ध एवं इजरायल अमेरिका का ईरान के साथ युद्ध हो रहा है चारों ओर दुनिया युद्ध से गिरी है ऐसे में हमें युद्ध की बजाय योग की ओर जाना चाहिए उन्होंने कहा कि भारत के एक करोड़ से ज्यादा लोग इस समय मध्य एशिया में फंसे हुए हैं उन्होंने कहा कि सारी दुनिया के देशों को अपने-अपने सारे परमाणु शस्त्रों को एक साथ खत्म कर देना चाहिए तभी दुनिया बच सकेगी उन्होंने कहा कि इस समय भारत की विदेश नीति बड़ी संयम और सफलता और कुशलता के साथ चल रही है उन्होंने कहा कि भारत में जाति धर्म और भाषा और राज्यों के नाम पर जो मतभेद पैदा किए जा रहे हैं वह बंद होने चाहिए उनसे सामाजिक ताने-बाने और राष्ट्र और समाज को खतरा है
स्वामी रामदेव आज होली के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे उन्होंने अपने अनुयायियों के साथ फूलों की होली खेली और होली को सामाजिक समरसता का त्योहार बताया और बुराई पर अच्छाई की जीत बताया।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required