जानिए, मौसम का मिजाज
मौसम में सोमवार से बदलाव होने की संभावना है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल जनपदों सहित कई मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है, जिससे ठंड का असर अधिक महसूस होगा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से ठंड में कमी आएगी। पूरे प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।







