Search for:
  • Home/
  • Breaking News/
  • तीनधारा क्षेत्र में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन नदी में गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी














तीनधारा क्षेत्र में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन नदी में गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी

वाहन में तीन लोगों के सवार होने की आशंका

टिहरी गढ़वाल में एक बड़ा हादसा हो गया है। तीनधारा सैनिक होटल के पास एक पिकअप लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में संभावित रूप से तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही SDRF ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। एसआई सावर सिंह के नेतृत्व में पहुंची रेस्क्यू टीम ने देखा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन नदी में समा चुका है और सतह पर दिखाई नहीं दे रहा है।

ढालवाला पोस्ट से अतिरिक्त टीम रवाना

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ढालवाला पोस्ट से भी एसआई दीपक जोशी के नेतृत्व में एक और एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दोनों टीमों द्वारा समन्वय के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

राफ्ट और डीप डाइविंग से सघन तलाशी

घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीमें राफ्ट और डीप डाइविंग तकनीक की मदद से नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। नदी के तेज बहाव और गहराई के चलते रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल लापता लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required