Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • मंगलौर सीट पर जीत का दावा किया मुख्यमंत्री धामी ने,

मंगलौर सीट पर जीत का दावा किया मुख्यमंत्री धामी ने,


मंगलोर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में आमने-सामने की टक्कर ,बसपा पिछड़ी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रणनीति के कारण भाजपा ने बढ़त हासिल की
रैली को सफल बनाने में स्वामी यतीश्वरानंद की महत्वपूर्ण भूमिका

मंगलौर (हरिद्वार)।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिले में मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार मंगलौर विधानसभा सीट में नया इतिहास लिखा जाएगा। और यहां की जनता भाजपा को जिता कर इस क्षेत्र के विकास के लिए नए द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार मंगलौर में ना हाजी जीतेंगे ना काजी। यहां की जनता ने भाजपा के उम्मीदवार करतार सिंह भडाना को जिताने का मन बना लिया।
मुख्यमंत्री धामी आज हरिद्वार जिले के मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक मंगलोर विधानसभा का विकास किसी भी विधायक ने नहीं किया जबकि यहां पर कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवार ही जीतते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मंगलौर की जनता अब तक चले आ रहे मिथक को तोड़कर भाजपा को जिताएंगी।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन करते हुए भाजपा को जिताने की अपील की।
रैली को केंद्रीय मंत्री कृष्ण कुमार गुर्जर ,पूर्व मुख्यमंत्री सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्य्क्ष महेंद्र भट्ट,पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद महाराज, विधायक आदेश चौहान विधायक मदन कौशिक विधायक प्रदीप बत्रा राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल कल्पना सैनी आदि ने भी संबोधित किया।रैली में जबरदस्त भीड़ उमड़ी। रैली का संचालन गुरु कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद महाराज ने किया। स्वामी जी ने रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस रैली ने आज चुनाव का माहौल बदल दिया है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी की महत्वपूर्ण भूमिका है। और मंगलोर विधानसभा का उपचुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच गया है और आमने-सामने की लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच हो गई है जबकि अब तक भाजपा का इस सीट पर कोई वजूद नहीं था यह सब पुष्करसिंह धामी और स्वामी की कूटनीति का परिणाम है। यहां पर भाजपा से अवतार सिंह भडाना कांग्रेस से काजी निजामुद्दीन और बसपा से दिवंगत विधायक शरबत करीम अंसारी के बेटे मोंटी चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required