Search for:
  • Home/
  • Gujarat/
  • अब चक्रवात असना का खतरा, 48 साल बाद का पहला तूफान

अब चक्रवात असना का खतरा, 48 साल बाद का पहला तूफान

बाढ़ और बारिश से जूझ रहे गुजरात पर अब चक्रवात असना का खतरा बना हुआ है। अगस्त महीने में एक दुर्लभ मौसम संबंधी घटना के तहत गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में आज शुक्रवार को अरब सागर में चक्रवात के बनने और ओमान तट की ओर बढ़ने की आशंका जताई  गई है।  कच्छ और सौराष्ट्र में भारी बारिश की आशंका है। इन क्षेत्रों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटों के साथ-साथ समुद्री क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक 60-65 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चलेंगी।

वहीँ मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की तरफ बढ़ने तथा कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों के पास उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर उभरने और आज शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। जब यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा तो इसका नाम असना रखा जाएगा। यह नाम पाकिस्तान ने दिया है। मौजूदा तूफान के बारे में असामान्य बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से इसकी तीव्रता एक समान बनी हुई है। यह उष्णकटिबंधीय तूफान दो प्रतिचक्रवाती तूफानों के बीच फंसा हुआ है

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required