Search for:
  • Home/
  • Haridwar/
  • पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर अजर धाम अंध विद्यालय भूपतवाला वाला हरिद्वार में संजय गुप्ता ने किया भोजन प्रसाद वितरित

पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर अजर धाम अंध विद्यालय भूपतवाला वाला हरिद्वार में संजय गुप्ता ने किया भोजन प्रसाद वितरित

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 49 वें जन्मदिन के अवसर पर लक्सर के पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने भूपतवाला हरिद्वार में स्थित अजर धाम अंध विद्यालय में विद्यार्थियों को भोजन प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास के लिए कई कार्य की है और उन्हें इस अंध विद्यालय में आमंत्रित किया जाएगा और इस विद्यालय को कॉलेज के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अच्छे स्वास्थ्य दीर्घायु और उनके जीवन में सफलता की कामना की गई।
विद्यालय के संचालक स्वामी श्यामानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बच्चों को संजय गुप्ता जी की ओर से प्रसाद वितरित किया गया और उन्होंने कई बार इस विद्यालय की सेवा की है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय को हम जल्दी ही कॉलेज के रूप में विकसित करना चाहते हैं और यह उत्तराखंड का पहला अंध कॉलेज होगा उन्होंने कहा कि हम सब लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु जीवन और एक सफल राजनेता की जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वागत गान राष्ट्रभक्ति के गीत गए।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required