Search for:














कुंभ मेले की तैयारी

कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि कुंभ मेला के स्थाई प्रकृति के सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे कर लिए जाएंगे ,जिनकी गुणवत्ता की थर्ड पार्टी जांच आईआईटी रुड़की, व अन्य जांच एजेंसियां करेंगी। उन्होंने कहा कि 1224 करोड़ की लगात से होने वाले कार्य समय सीमा में पूरे हो जाएंगे।

प्रेस क्लब हरिद्वार के संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ मेला के सभी 32 सेक्टरों को विकसित करने हेतु योजना बना ली गई है।
कुंभ मेला 2027 के लिए लगभग 220 करोड़ रुपए की लागत से सीवर, सड़क, पुलों के साथ नए घाटों के निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बहु उद्देशीय CCR-2 को शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि रिकॉर्ड समय सभी कार्यों को पूरा करना चुनौती है लेकिन मेला अधिष्ठान में लोक निर्माण विभाग,सिंचाई विभाग के खंड स्थापित होने से सभी चुनौतियों पर पार पा लिया जाएगा।

हरकी पौड़ी से लगे कांगड़ा घाट विस्तार योजना पर उन्होंने कहा कि भूमि का अधिग्रहण के लिए शासन को पत्रावली भेजी गई है। जो हमारी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा है सभी अखाड़ों, साधु संतों से परामर्श कर व्यवस्था की जा रही है। सरकार की इच्छा ओर सभी 13 अखाड़ों के सानिध्य में अर्ध कुंभ को पूर्ण कुंभ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भव्य दिव्य कुंभ मेला में करोड़ों श्रद्धालु के निर्विघ्न स्नान व्यवस्थाओं को मेला अधिष्ठान कृत संकल्प है। प्रेस क्लब पहुंचने पर अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, महामंत्री दीपक मिश्रा ने स्वागत किया

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required