Search for:
  • Home/
  • Haridwar/
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संस्कार शाखा ने वितरित की सिलाई मशीन हरिद्वार।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संस्कार शाखा ने वितरित की सिलाई मशीन हरिद्वार।

भारत विकास परिषद की शाखा संस्कार ने कल रात्रि ज्वालापुर स्थित एक होटल में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा की महिलाओं ने कई सांस्कृतिक एवं मेंहदी प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अध्यक्ष प्रमिला दत्ता, सचिव शोभना पालीवाल, काषोध्यक्ष नीलम तोमर, महिला संयोजिका आंचल लूथरा ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया। तीज महोत्सव में महिलाओं ने अलग-अलग सांस्कृतिक वेषभूषा में देश भक्ति पर आधारित नृत्य किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष प्रमिला दत्ता ने कहा कि भारत में वर्ष भर अनेक त्यौहार मनाये जाते है जिसमें से हरियाली तीज का विशेष महत्व है। तीज का त्यौहार प्रत्येक श्रावण माह के शुल्क पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। तीज का त्यौहार राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जो सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव -पार्वती की पूजा करती हैं ,उनका सुहाग लम्बी अवधि तक बना रहता है।साथ ही देवी पार्वती के कहने पर भागवान श‌िव ने आशीर्वाद दिया कि जो भी कुंवारी कन्या इस व्रत को रखेगी और शिव पार्वती की पूजा करेगी उनके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी साथ ही योग्य वर मिलेगा। भारत विकास परिषद की शाखा संस्कार अपने सामाजिक दायित्वों को हमेशा सर्वोपरी मान कर कार्य कर रही है, क्योंकि यह त्योहार महिलाओं के लिए विशेष महत्त्व रखता है इसीलिऐ आज के दिन हमारी शाखा ने अपनी गरीबी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल करते हुए पांच सिलाई मशीन निशुल्क वितरित की हैं। सिलाई मशीन परवेश, किरन, उर्मिला, सुनीता और आशा को दी गई।
इस मौके पर ए.पी.एस. तोमर, विजय सेठी, रामेन्द्र कुमार दत्ता एडवोकेट, विजेन्द्र पालीवाल, एन.के. गुप्ता, एस.के गर्ग, राज कुमार छाबड़ा, अश्विनी मित्तल, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान , जिला समन्वयक, और अमित कुमार गुप्ता जिला सह समन्वयक ने संस्कार शाखा के सभी सदस्यों को इस कार्य के लिए बधाई देते हैं कहा कि आपकी शाखा अपने सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभाया रही है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required