Search for:
  • Home/
  • Uttarakhand/
  • मौसम अपडेट(देहरादून)फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात हिमपात ओलावृष्टि से अभी रहेगी ठंड।।

मौसम अपडेट(देहरादून)फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात हिमपात ओलावृष्टि से अभी रहेगी ठंड।।

 उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों में अभी भी बरसात की संभावना जताई है मौसम विभाग ने 25 और 26 फरवरी को राज्य के 3200 मी या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तथा 27 और 28 फरवरी को राज्य के 2800 मी तथा उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बरसात और हिमपात होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 26 फरवरी को उत्तरकाशी में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है मौसम विभाग ने 27 और 28 फरवरी को राज्य सभी जनपदों में तथा 26 फरवरी को हरिद्वार और उधमसिंह नगर को छोड़कर सभी जनपदों में बरसात की संभावना से इनकार भी नहीं किया है।

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 15.2 और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पिछले दिनों औली में हुई बर्फबारी से पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग यहां पर बर्फ से ढकी ढलानों में स्कीईंग का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं, अच्छी बर्फबारी को देखते हुए औली में शीतकालीन खेलों को लेकर एक बार फिर से आस जगी है। औली की ढलानों पर लगभग डेढ़ फीट तक बर्फ जमी है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required