Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, द्वारा पौधारोपण, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन,सिमरनजीत कौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिभाग करने वालों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया,






विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, द्वारा पौधारोपण, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन,सिमरनजीत कौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिभाग करने वालों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया,


विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, द्वारा पौधारोपण, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया आयोजन।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डी.एल.एस.ए.) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और साफ-सफाई का संदेश देते हुए कार्यालय परिसर में एक विशेष पौधारोपण तथा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। साथ ही जिले के राजकीय सम्प्रेक्षण, बाल गृह, जिला कारागार में तथा विभिन्न क्षेत्रो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, श्री नरेन्द्र दत्त जी, स्थायी लोक अदालत हरिद्वार की अध्यक्षया सुश्री नीतू जोशी जी न्यायाधीश, प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर जी द्वारा संयुक्त रूप से पौधे लगाकर किया गया, पौधारोपण के साथ-साथ परिसर में एक वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एल0ए0डी0सी0 अधिवक्ता व समस्त स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर माननीय जिला जज श्री नरेन्द्र दत्त जी ने अपने संदेश में कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी नैतिक और विधिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है, इसलिए हमें वृक्षारोपण के साथ-साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मदरहुड विश्वविद्यालय रूडकी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वधान में विधिक सहायता केन्द्र के माध्यम से विधि विभाग व आर्युवेदिक चिकित्सा विभाग, विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में पर एक पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें श्रीमति सिमरनजीत कौर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार व विश्वविद्यालय के कुलपति श्री नरेन्द्र शर्मा जी के द्वारा विश्वविद्यालय के परिसर में पौधा रोपण किया गया साथ ही साथ छात्र छात्राओ द्वारा इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधि विभाग व आर्युवेदिक चिकित्सा विभाग के डीन व प्रोफेसर तथा छात्र छात्राए तथा असिस्टेंट एल0ए0डी0सी0 रजिया अख्तर उपस्थित रहे। साथ ही सचिव जिला द्वारा विश्वविद्यालय में स्थापित विधिक सहायता केन्द्र का निरीक्षण कर कार्यो एवं गतिविधियों की समीक्षा कर आगामी विधिक जागरूकता गतिविधियो हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
कारागार एवं बाल गृह में प्रतियोगिताओं का आयोजनः पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला कारागार रोशनाबाद के एकलव्य बैरक के बन्दियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी जेलर श्वेता जी, रिटेनर अधिवक्ता आकाश सिंह चैहान के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कराया गया। साथ ही साथ राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) हरिद्वार, राजकीय विशेष गृह हरिद्वार में और राजकीय बाल गृह हरिद्वार में भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बालको द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को बचाने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसमें असिस्टेट एल0ए0डी0सी0 आदिल अली व उपरोक्त स्थान के स्टाॅफ उपस्थित रहा। श्रीमती सिमरनजीत कौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रतिभाग करने वालों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा पर्यावरण जागरूकता पर जोर देते हुए बताया कि एक स्वस्थ समाज और बेहतर कल के लिए स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है। बच्चों और बंदियों द्वारा प्रतियोगिताओं में दिखाए गए उत्साह की भी सराहना की गई। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी0एल0वी0/अधिकार मित्र द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के अनेक स्कूलों व अन्य स्थानों पर पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required