Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले भाजपा महामंत्री संगठन, आशीर्वाद लेकर दी बधाई

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले भाजपा महामंत्री संगठन, आशीर्वाद लेकर दी बधाई

विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर जताई खुशी
हरिद्वार: भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने सोमवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में पहुंचे। जहां उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से अपने
जन्मदिन पर आशीर्वाद लिया।विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी जताई।
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार के जन्मदिन पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर और श्रीराम दरबार, मनसा मैया का चित्र भेंटकर आशीर्वाद प्रदान किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भाजपा राज में सबका साथ, सबका विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने जीत दर्ज कर सभी को गौरवान्वित किया है। यह सब प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक निर्णय और कार्यों के चलते ही संभव हो पाया है। कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह विकास कार्यों को लगातार गति दे रहे हैं।
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी ने कहा कि संत समाज का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ है। निश्चित ही भाजपा को सफलता मिलेगी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि संतों की शरण में आने से प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत ने साबित कर दिया है कि जनता और देश हित के लिए भाजपा जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को ही जीत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर शैलेंद्र बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, संदीप गोयल जिला अध्यक्ष, डॉ जयपाल सिंह चौहान पूर्व जिलाध्यक्ष, आशुतोष शर्मा जिला महामंत्री, लव शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सुनील सैनी, कन्हैया केवड़िया, मनोज मंत्री सचिन शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, नवजोत वालिया, करण वर्मा, कमल सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required