Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • तीरंदाजी हमारी प्राचीन खेल पद्धति है,जो शौर्यता एवं वीरता की प्रतीक-डॉ ललित नारायण मिश्रा,मुख्य विकास अधिकारी, अंडर 13 अंडर 18 वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया,सबसे ज्यादा मैडल प्राप्त करने में लड़कियां आगे रही,






तीरंदाजी हमारी प्राचीन खेल पद्धति है,जो शौर्यता एवं वीरता की प्रतीक-डॉ ललित नारायण मिश्रा,मुख्य विकास अधिकारी, अंडर 13 अंडर 18 वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया,सबसे ज्यादा मैडल प्राप्त करने में लड़कियां आगे रही,

तीरंदाजी हमारी प्राचीन खेल पद्धति है,जो शौर्यता एवं वीरता की प्रतीक-डॉ ललित नारायण मिश्रा,मुख्य विकास अधिकारी,

अंडर 13 अंडर 18 वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया,सबसे ज्यादा मैडल प्राप्त करने में लड़कियां आगे रही,

हरिद्वार।एस एम जे एन पीजी कॉलेज हरिद्वार में आयोजित चौथी तीरंदाजी 6 दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप महाकुंभ के दूसरे दिन पदक विजेताओं को मुख्य अतिथि हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा ने पदक वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ मिश्रा ने कहा कि तीरंदाजी हमारी प्राचीन खेल पद्धति है,जो शौर्यता एवं वीरता की प्रतीक है। और इस पारंपरिक खेल को आज के आधुनिक युग में जीवित बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है इसके लिए उन्होंने इस खेल के आयोजक आरजेके संस्था के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि खेलों से मनुष्य का जीवन स्वस्थ रहता है और उसका मानसिक विकास होता है उन्होंने कहा कि खेल राष्ट्रीय भावना के प्रतीक है।आरजेके संस्था के निदेशक कुलदीप चौहान ने मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर मिश्रा को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। चौहान ने बताया कि चौथी तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के 27 राज्यों के 700 से ज्यादा युवा भाग ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान,जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।आरजेके फाउंडेशन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। आज दूसरे दिन अंडर 13 और अंडर 18 वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को प्रस्तुत किया गया सबसे ज्यादा मैडल प्राप्त करने में लड़कियां आगे रही। इस अवसर पर विजेताओं को आरजेके संस्था के मुख्य संरक्षक नरेश चौहान, संस्था के निदेशक रमेश प्रसाद, डॉ राधिका नागरथ, सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल गाजियाबाद की खेल विभाग की विभागाधक्ष प्रतिमा झा, एडवोकेट अतुल बिश्नोई, अंतर्राष्ट्रीय कोच संदीप डुकलान, सूबेदार मेजर हेमचंद्र हरबोला,राष्ट्रीय कोच श्रीधर ने मेडल वितरित किए। श्री बालाजी गौशाला की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों को गाय का शुद्ध देसी घी वितरित किया गया।तीरंदाजी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के परिणामअंडर 13 इंडियन राउंड बॉयज स्वर्ण पदक सौरभ, सिल्वर गर्वित, ब्रोंज मेडल सुरजीतअंडर 13 इंडियन एंड गर्ल्स गोल्ड मेडल निधि, सिल्वर मेडल एकता और ब्रांच सपनाअंडर 18 इंडियन बॉयज गोल्ड मेडल योगेंद्र, सिल्वर मेडल हर्षित और ब्रॉन्ज मेडल गौरव कुमारअंडर 18 रिकवर बॉयज गोल्ड मेडल लवित्रा, सिल्वर मेडल अतुल धर ब्रोंज मेडल विराट सुकंडेअंडर 18 इंडियन राउंड गर्ल्स गोल्ड मेडल गरिमा, सिल्वर मेडल जीविका और ब्रॉन्ज मेडल मानवी ज्वालारिकवअंडर 18 गर्ल्स गोल्ड मेडल वरन्या चौहान सिल्वर मेडल अमृता दत्त और ब्रॉन्ज मेडल यशविनी

Archery is our ancient sporting system, which is a symbol of bravery and valour – Dr. Lalit Narayan Mishra, Chief Development Officer,Today, on the second day, the winning players of Under 13 and Under 18 categories were awarded.Girls were ahead in getting the maximum number of medals.Haridwar.Chief guest Dr Lalit Narayan Mishra, Chief Development Officer, Haridwar distributed medals to the medal winners of the 4th Archery 6-day National Championship Mahakumbh held at S M J N PG College, Haridwar.On this occasion, Chief Development Officer Dr. Mishra stated that archery is an ancient sport, a symbol of valor and bravery. It is crucial to keep this traditional sport alive in today’s modern era. He extended his best wishes and congratulations to the officials and players of the RJK organization, the organizers of the event.Chief Development Officer Dr Mishra said that sports keep a person’s life healthy and develop his mental health. He said that sports are a symbol of national spirit. RJK Foundation’s Director Kuldeep Chauhan welcomed Chief Development Officer Dr Mishra by presenting him a bouquet of flowers and a memento. Chauhan said that more than 700 youth from 27 states of the country are participating in the fourth Archery National Championship. Players from states like Uttarakhand, Uttar Pradesh, Jharkhand, Haryana, Rajasthan, Jammu and Kashmir etc. are participating in this championship. RJK Foundation is organizing the competition. Today, on the second day, medals were presented to the winning players of Under 13 and Under 18 categories. Girls were ahead in getting the maximum number of medals.On this occasion, medals were distributed to the winners by RJK Foundation’s Chief Patron Naresh Chauhan, the organization’s Director Ramesh Prasad, Dr. Radhika Nagrath, Silver Line Prestige School Ghaziabad’s Sports Department Head Pratima Jha, Advocate Atul Bishnoi, International Coach Sandeep Duklan, Subedar Major Hemchandra Harbola, and National Coach Sridhar. Pure cow ghee was distributed to all the winning players on behalf of Shri Balaji Gaushala.Archery National Championships ResultsUnder 13 Indian Round Boys Gold Medal Saurabh, Silver Garvit, Bronze Medal SurjeetUnder 13 Indian and Girls Gold Medal Nidhi, Silver Medal Ekta and Branch SapnaIndian Boys Under 18Gold Medal Yogendra, Silver Medal Harshit and Bronze Medal Gaurav KumarUnder 18 Recovery BoysGold Medal Lavitra,Silver Medal Atul DharBronze Medal Virat SukandeUnder 18 Indian Round GirlsGold Medal Garima, Silver Medal Jeevika and Bronze Medal Manvi JwalaRecover under 18 girlsGold Medal Varanya Chauhan, Silver Medal Amrita Dutt and Bronze Medal Yashwini

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required