*स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एकम्स फाउंडेशन की बड़ी पहल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया ई-लोडरों का शुभारंभ*
*स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एकम्स फाउंडेशन की बड़ी पहल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया ई-लोडरों का शुभारंभ*
हरिद्वार। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एकम्स फाउंडेशन ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत बहादराबाद विकासखंड को कचरा संग्रहण हेतु दो आधुनिक ई-लोडर समर्पित किए। इन ई-लोडरों का शुभारंभ एवं फ्लैग-ऑफ माननीय जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित (आईएएस) एवं एकम्स समूह के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने एकम्स फाउंडेशन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उद्योगों की सामाजिक भागीदारी से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं उद्योगों के संयुक्त प्रयासों से स्वच्छ भारत अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।एकम्स समूह के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन ने कहा कि एकम्स फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है और इसी सोच के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ई-लोडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि एकम्स फाउंडेशन इससे पूर्व भी ग्राम पंचायत रावली महदूद एवं ग्राम पंचायत सलेमपुर को दो ई-लोडर उपलब्ध करा चुका है, जो वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर कचरा संग्रहण कर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बहादराबाद विकासखंड को दिए गए इन दो नए ई-लोडरों के साथ फाउंडेशन द्वारा अब तक कुल चार ई-लोडर ग्रामीण स्वच्छता अभियान के लिए उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इन वाहनों के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भी सहायता मिलेगी।कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक, सिडकुल हरिद्वार श्री कमल किशोर कफल्टिया, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद श्री मानस मित्तल, प्रशासनिक अधिकारियों, एकम्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर एकम्स समूह के श्री के.डी. शर्मा, श्री वी.पी.एस. रावत, श्री सत्य प्रकाश, श्री समंदर सिंह धाकड़, श्री ललित अरोड़ा, श्री अमित चौधरी, सुश्री प्राणवी, सुश्री अर्चना सैनी, सुश्री अदिति, श्री साकेत, श्री युजराज दत्ता, श्री ईशांत, श्री अंकित, सुश्री रितिका, सुश्री मेघा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



