सुप्रयास संस्था ने द प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
सुप्रयास संस्था ने द प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
हरिद्वार।
‘हरिद्वार जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े सफलता निश्चय ही आपको मिलेगी।” यह उद्गार अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने चेतन ज्योति आश्रम के सभागार में नगर की जानी-मानी संस्था सुप्रयास द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए।उन्होने कहा की समाज में अवसर मिलने पर छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभा से अपने समाज व देश का मार्गदर्शन करने के लिए आगे आकर अपना योगदान देते हैं।प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में सुप्रयास संस्था द्वारा पिछले दो दशक से अधिक समय से अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए संस्था साधुवाद की पात्र है।इस अवसर पर मैं सभी छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वर्तमान महामंत्री पूर्व सभासद नगर पालिका हरिद्वार डा० सत्यनारायण शर्मा ने संस्था का परिचय देते हुए बताया की चार बच्चों को लेकर आगे बढ़ने वाली संस्था आज 35 बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन कर रही है। उन्होने कहा की संस्था का उद्देश्य प्रयास आपका सहयोग हमारा इस लक्ष्य के साथ बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की दिशा में अग्रसर है।
संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी एडवोकेट ने कहा की संस्था समाज में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उनका मार्गदर्शन कर उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रसर है।इस अवसर पर कार्य क्रम के मुख्य अतिथि एस एम जे एन पी जी कालेज के प्राचार्य डा० सुनील बत्रा ने कहा कि सुप्रयास द्वारा किये जा रहे प्रयास की जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है आज सम्मानित होने वाले इन बच्चों के बीच में से ही देश के वैज्ञानिक, चिकित्सक, राजनेता, समाजसेवी आगे आकर देश व समाज का मार्गदर्शन करने का कार्य करेंगे। निश्चय ही देश के भावी युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करने का कार्य कर रहे संस्था के पुरोधा डा० सत्य नारायण शर्मा से प्रेरणा लेनी चाहिए।



