Search for:
  • Home/
  • Haridwar/
  • स्वयंसेवक भारत माता के सच्चे सपूत, अन्य को जागृत होने की जरूरत: स्वामी यतीश्वरानंद

स्वयंसेवक भारत माता के सच्चे सपूत, अन्य को जागृत होने की जरूरत: स्वामी यतीश्वरानंद

— वेद मंदिर आश्रम के सामने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर भारत माता के जयकारों से किया उत्साहवर्धन
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन के स्वयंसेवकों का वेद मंदिर आश्रम के सामने भारत माता की जय और श्रीराम की जय के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकालते हुए हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का आह्वान किया।
रविवार को चैत्र माह की प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल से शुरू हुआ। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए लोगों में उत्साह रहा। इस बीच स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। पथ संचलन रानीपुर मोड से शुरू होते हुए आर्यनगर चौक की ओर जाते समय वेद मंदिर आश्रम के अनुयायियों ने स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वेद मंदिर आश्रम के युवाओं ने भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों के साथ हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए शामिल हुए स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि स्वयंसेवक भारत माता के वीर सपूत हैं। इनसे प्रेरणा लेकर आगामी पीढ़ी को संघ से जुड़कर भारत माता की सेवा के लिए आगे आने की जरूरत है। इस मौके पर सतविंदर सिंह, अमित सैनी, अंकित चौधरी, चेतन कोचर, प्रयास चौधरी, गौरव पाल, सतीश राणा, रामदास, बलदेव खेरा, कुलदीप त्यागी, अमित त्यागी, रमेश, अभय, शुभम, रवि पाल के साथ आश्रम के विद्यार्थी शामिल हुए।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required